नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जिला एएटीएस ने मंगलवार को वजीराबाद में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर भंडाफोड़ करते हुए संचालक समेत पांच को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जॉब पोर्टल ऐप से डाटा लेकर एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक 500 लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने परिसर से 9 मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड और दो बैंक पासबुक आदि बरामद किया है। डीसीपी निहारिका भट्ट ने रविवार को बताया कि एएटीएस को सूचना मिली थी कि वजीराबाद के संगम विहार स्थित एक फ्लैट में फर्जी काल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के निर्देश पर एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने परिसर पर छापा मारा और दो महिलाओं समेत तीन को दबोचा लिया। इसमें कॉल सेंटर संचालक सतीश मौर्या और अन्य युवतियां ट...