सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न, किसानों में आक्रोश
गंगापार, मई 4 -- बारा तहसील अंतर्गत मिश्रापुर में स्थित बारा पावर प्लांट क्षेत्र के किसानों के खेतों में फ्लाई ऐश तालाब से रिसकर पानी जा रहा है। इसके कारण खेत तालाब बन गए हैं। लगभग दस सालों से किसान अपने अपने खेतों की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। बारा पावर प्लांट के फ्लाई ऐश तालाब से हो रहा सीपेज (रिसाव) आसपास के कपारा, खान सेमरा, भेलाव, पिपरांव आदि गांवों के लगभग सौ बीघा खेतों को बर्बाद कर रहा है। जहरीले पानी के कारण सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन बंजर हो चुकी है, जहां पिछले कई वर्षों से फसल तक नहीं हो पा रही है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह ने बताया कि अकेले कपारी गांव के कविता देवी, कुसुम कली देबी, त्रियुगीनारायण, मनोज पांडेय, सुबोध सिंह, इंद्रजीत मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा सहित दो दर्जन किसानों के लगभग चालीस बीघा खेत दस साल से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.