लखनऊ, मार्च 6 -- दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर स्थित 'शोभा अलमारी फैक्ट्री पर मंगलवार दोपहर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। फैक्ट्री पर 'त्रिवेनी नंबर 1' नाम से नकली अलमारियां तैयार कर बाजार में बेचने का आरोप है, जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा था। ब्रांड नाम छापने वाली डाई, स्टिकर्स से भरे गत्ते और बड़ी मात्रा में कच्चा माल भी जब्त किया गया। त्रिवेणी अलमारी कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई ब्रांड की साख और ग्राहकों के विश्वास की रक्षा के लिए आवश्यक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...