कन्नौज, मई 1 -- ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर:फसलें बर्बाद, कई गांव अंधेरे में आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.