बलिया, सितम्बर 19 -- बैरिया। सरयू नदी में आई बाढ़ ने सुरेमनपुर दियराचंल के किसानों की कमर तोड़ दी है। धान, मक्का व हरी सब्जियों की फसल डूबकर नष्ट हो गई हैं। गोपालनगर, शिवाल मठिया, मानगढ़ और वशिष्ठनगर में कम से कम पांच हजार एकड़ में बोई गई धान, मक्का व हरी सब्जियों की खेती चौपट हो जाने से किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना पड़ रहा है। गोपालनगर के किसान राजरोशन यादव, अखिलेश यादव, गणेश यादव व पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि इलाके में लगभग एक हजार एकड़ में धान तथा दो हजार एकड़ में मक्के की खेती हुई थी। उक्त के अलावा लगभग 500 एकड़ में परवल, भिण्डी, बोरो, नुआ करैला सहित अन्य हरी सब्जियों की खेती हुई थी। बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। शिवाल मठिया निवासी ओमप्रकाश सिंह, गोपालनगर टाड़ी निवासी गणेश यादव, गोपालनगर निवासी प्रदीप यादव, वशिष्ठ नगर निवास...