विकासनगर, जून 2 -- जर्जर हो चुके सैंसा-पणायसा मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बसपा के चकराता विधान सभा अध्यक्ष विरेंद्र लाल जौनसारी ने बताया कि सैंसा-पणायसा मोटर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण कई बार मौखिक और लिखित रूप से विभाग से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली से लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...