सैंबसी में चार दिन से ब्लैक आउट, 30 हजार ग्रामीण हलकान
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। बीते दिनों आने वाली तेज आंधी के दौरान बिजली विभाग के एचटी व एलटी लाइन के पोल टूट जाने के कारण दर्जनों गांव में अब तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। जिससे उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की उठानी पड़ रही है। हालांकि विभागीय कर्मियों द्वारा फीडरों को तो शुरू करा लिया गया है लेकिन अधिक समस्या वाले स्थानों पर सेक्शन काटकर काम करवाया जा रहा है। असोथर उपकेंद्र के सैंबसी सहित करनपुर, जरौली, मौदहा, लक्ष्मनपुर गांव समेत अन्य गांवों में चार दिन से बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण यहां पर निवास करने वाले करीब 30 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राजा पासवान, परमेश सविता, गिरधारीलाल साहू, श्याम द्विवेदी, अंकित शुक्ला आदि ने बताया कि जरौली उपकेंद्र से आने वाली लाइन को अब तक बहाल न कराए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.