बाराबंकी, मार्च 30 -- फतेहपुर। थाना घुंघटेर की ग्राम पंचायत सैंदर में अवैध रूप से संचालित एक्वापाम आईलैंड पर तहसील प्रशासन ने जेसीबी चला कर अवैध निर्माण ढहा दिया और शेष भाग को पूरी तरह कब्जे में ले लिया। सोमवार को यहां मेन गेट, बाउंड्री वाल समेत सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यह चर्चित मामला भूमाफियाओं व सरकारी तंत्र के जोड़तोड़ का नमूना बना था। मछली पालन के लिए आवंटित करीब दो सौ बीघे तालाब का परिवर्तन कर इसे एक्वा पाम आईलैंड का नाम दे दिया गया। जहां करीब दो वर्षों से लोग टिकट लेकर पिकनिक मनाने आते थे। बेरोक टोक चल रहे इस कारोबार पर किसी की नजर नही गई। यह था मामला: अगस्त 2022 में खिंझना निवासी शिवराज की सहकारी समिति को मत्स्य पालन के लिए दो अलग गाटा संख्या का करीब दो सौ बीघे तालाब का पट्टा दिया गया। लेकिन बजाय मछली पालन के यहां रेस्टोरेंट, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.