देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सैंथवार-मल्ल महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के खरजरवा स्थित कलिंद बिहार इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान तरकुलवा विकासखंड के ग्राम सहोदर पट्टी निवासी राजेश सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर उन्हें अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर महासभा के अध्यक्ष वकील सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश सिंह व परमहंश सिंह को भाजपा नेता संजय सिंह व संरक्षक दिग्विजय सिंह ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। उनके चयन पर चंद्रदेव सिंह, पूर्व सभासद सुभाष राय, डॉ. ब्रह्मा सिंह, राकेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, श्रीनिवास सिंह, राम सुमेर पांडे, रामायण मणि, देवेंद्र सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, शिव प्रताप यादव, दुर्गेश मल्ल आदि ने बधाई दी ह...