छपरा, मई 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने सेंदुआर गांव के पूरब टोला में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभुनाथ राय और इंद्रदेव राय के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेंदुआर गांव के पूरब टोला में बड़े पैमाने पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जयहिंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन...