भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नए साल के मौके पर गुरुवार को सैंडिस में परिवार संग पिकनिक मनाने पहुंचे एसएसबी जवान की अचानक मौत हो गई। मृतक जवाहर लाल शर्मा सुल्तानगंज में वार्ड संख्या 27 में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनके बारे में बताया गया कि किशनगंज में पोस्टिंग है और छुट्टी पर घर आए थे। मूल रूप से बिहपुर के अमरी विशनपुर के रहने वाले थे। अलीगंज में भी उनका अपना मकान है। बच्चों संग खेलते हुए गिरे, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया परिजनों का कहना है कि एसएसबी जवान गुरुवार को सैंडिस में अपने बच्चे संग खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चे कूदने लगे। वे अपने बच्चे को कूदने के लिए बताने लगे। उसी दौरान वे गिर पड़े। गिरते ही वे बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने के ...