भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सत्संग उत्सव समिति की ओर से सैंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी रविवार को गुरुदेव ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी जानकारी सलाहकार समिति के सदस्य अमरेन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जन्म महोत्सव के अवसर पर सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सत्संगी एवं गुरुभक्त भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...