भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड में पहुंची। काफी संख्या में चार और दो चक्का वाहनों के सड़क किनारे ही पार्किंग करने की वजह से जाम की स्थिति हो गई। दोपहर के बाद देर शाम तक जाम लगा रहा। यातायात और स्थानीय थाने की पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी भीड़ इतनी अधिक थी कि जाम नहीं टूट रहा था। सैंडिस कंपाउंड के दोनों ओर पुलिस लाइन की तरफ कृषि कार्यालय से लेकर तिलकामांझी चौक तक भीषण जाम लगा हुआ था। इसी तरह कटहल बाड़ीमोड़ से लेकर मनाली चौक तक घंटों जाम लगा रहा। मंदिरों के आगे भी जाम लगा रहा। शंकर चौक से कर बूढ़ानाथ चौक तक सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए साल पर पूजा-अर्चना करने के लिए बूढ़ानाथ मंदिर गए थे। इससे गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.