सैंडपेपर कांड पर पूर्व कप्तान का बयान, बोले- ये आग तब तक शांत नहीं होगी, जब तक ऑस्ट्रेलिया.
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी 2018 में हुए सैंडपेपर स्कैंडल को लेकर बात की है। पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में दावा किया था कि केपटाउन टेस्ट मैच में हुई बॉल टैंपरिंग के बारे में हर किसी को जानकारी थी। ख्वाजा की बात का समर्थन डेविड वॉर्नर ने किया है। मगर मिचेल स्टार्क और मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। इस पर क्लार्क को उम्मीद है कि कुछ और लोग भी इस पर बात करेंगे और उन्होंने अपनी इस बात को भी दोहराया है कि जब तक इस मामले में नया रिव्यू शुरू नहीं होता, यह मामला खत्म नहीं होगा। सैंडपेपर गेट को लेकर उस्मान ख्वाजा के बाद डेविड वॉर्नर ने बात की थी, जबकि मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उस मैच के ट्वेल्थ मैन चैड सेयर्स ने भी माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.