नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ऑस्ट्रेलिया की उस दुखती रग पर हाथ रखा था, जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को शर्मसार कर दिया था। ख्वाजा ने अपनी किताब में 2018 में केपटाउन टेस्ट में हुई बॉल टैंपरिंग का जिक्र किया था। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि इस कांड में हर कोई शामिल था। जाहिर सी बात है कि उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के भी उसमें शामिल होने की बात कही थी। इसका समर्थन किताब आने के बाद डेविड वॉर्नर ने किया था। उन्हें उस मामले में एक साल के लिए बैन भी झेलना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के मौजूदा कप्तान और उस टीम के गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा रहे पैट कमिंस ने ख्वादा के दावों को बकवास बताया, लेकिन वॉर्नर ने कहा है कि ख्वाजा ने सच लिखा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओ...