मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मीरापुर। कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में यूकेजी कक्षा के बच्चों का दीक्षांत (ग्रेजुएशन) समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक शाल्विक जैन,शिवानी जैन, प्रधानाचार्य सजी वर्गीस, मयंक पाराशर व पूर्व प्रधान जीवनपुरी चंद्रपाल सिंह ने सयुंक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया।सर्वप्रथम छात्रा निया, धृति, परी व आराध्या ने स्वागत गीत से अभिभावकों व अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को स्नातक स्तर का प्रमाण पत्र (कक्षा पहली) व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सीनियर विंग समन्वयक मुदस्सिम राजपूत, जूनियर विंग समन्वयक रोशनी सिबी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने सभी का आभार व्य...