बागपत, मार्च 24 -- बिनौली। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल जिवाना में सोमवार को शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन व विद्यालय की निर्देशिका चारु जैन उपनिदेशक एडवोकेट प्रथम जैन और विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्दोष शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। अनुराग जैन ने कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझना चाहिए और ईमानदारी, परिश्रम तथा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति को नमन किया। विनीता जैन, अंजलि तोमर, सुमित बालियान, विपिन कुमार, स्नेहा, शिवानी दीक्षित, महताब अली, सालिम अली, पलक जैन, वैशाली राणा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.