सैंकड़ों युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
चतरा, अगस्त 3 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माई भारत चतरा द्वारा रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में 250 से अधिक युवाओं एवं छात्राओं ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव देखा और नशे के दुष्प्रभावों से समाज को मुक्त बनाने के लिए स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा युवाओं से स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशा मुक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.