से.रा. यात्री का लेखन निर्भीक यात्रा का प्रमाण : विभूति नारायण राय
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- ट्रांस हिंडन, गुलशन भारती। वरिष्ठ साहित्यकार विभूति नारायण राय ने कहा कि से. रा. यात्री का लेखन उनकी निर्भीक यात्रा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अंत समय तक यात्री चैतन्य रहे। वह से. रा. यात्री की जयंती पर रविवार को वसुंधरा सेक्टर तीन में आयोजित कथा संवाद कार्यक्रम में साहित्यकारों और श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विभूति नारायरण ने सेवा राम गुप्ता के से. रा. यात्री होने का प्रसंग भी सुनाया। वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया ने कहा कि से.रा. यात्री का जीवन जिन झंझावातों से भरा उनके पात्र भी उससे जूझते दिखाई देते हैं।वरिष्ठ साहित्यकार अशोक मैत्रेय ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डॉ. बीना शर्मा ने उनकी कहानी 'आकाशचारी' का वाचन किया। साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल, अशोक मिश्र, रंगकर्मी अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव, अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.