औरैया, मई 2 -- दिबियापुर, संवाददाता। प्राचीन सेहुद हनुमान मंदिर के महंत रामप्रिय दास बाल योगी महाराज को सनातन धर्म परिषद न्यास (संत प्रकोष्ठ) का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उनका यह मनोनयन धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए किया गया है। महंत रामप्रिय दास, दिवंगत महंत शत्रुघ्न दास के शिष्य हैं और लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों, जनसेवा एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेहुद स्थित श्री हनुमान मंदिर से ही वह समाज को धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति निरंतर प्रेरित करते रहे हैं। सनातन धर्म परिषद के पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। परिषद के अनुसार महंत रामप्रिय दास के अनुभव और मार्गदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.