गंगापार, दिसम्बर 8 -- बाबूगंज, हिन्न्दुस्तान संवाद। फूलपुर के सेहुआडीह गांव स्थित कान्हा गोवंश आश्रय स्थल की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को सामने आई तस्वीरों और वायरल हो रहे वीडियो के साथ स्थानीय लोगों की शिकायतों ने आश्रय स्थल में पशुओं की देखभाल को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार चारा, पानी और चिकित्सा सुविधा की कमी के कारण कई गोवंश मौत के कगार पर पहुंच गए, वहीं कुछ मृत पशुओं के अवशेष भी स्थल पर दिखाई दिए। वायरल वीडियो में आवारा कुत्तों द्वारा मृत जानवरों को नोचते देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शासन से बजट मिलने के बावजूद आश्रय स्थल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कई बीमार पशु बिना इलाज के पड़े रहे, जबकि कुछ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.