मथुरा, दिसम्बर 2 -- थाना शेरगढ़ अंतर्गत गांव सेही में सोमवार रात घर पर सो रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार को भर्ती करा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव सेही निवासी सीताराम शर्मा ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब सवा बजे वह कमरे में सो रहे थे। तभी गांव के ही दिनेश उर्फ भोलू,सचिन, विपिन, नरेन्द्र उर्फ हाफू, मोहित, गिर्राज, रोशन और अन्य अज्ञात ने फायरिंग कर पिता किशनलाल (65) को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। परिजनों ने घायल को उपचार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.