बागपत, फरवरी 18 -- बड़ौत। शहर की मरकज़ी फूंस मस्जिद में एक बैठक का आयोजन रमजान को लेकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर इमाम मुफ्ती खालिद कासमी ने की। बैठक में शहर की लगभग 48 मस्जिदों के इमामों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पवित्र महीने रमजान के दौरान तरावीह, रोज़ा, इफ्तार और सेहरी के टाइम टेबल को लेकर एकरूपता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। बैठक में तय किया गया कि सेहरी और इफ्तार के समय को लेकर एक साझा टाइम टेबल जारी किया जाएगा, ताकि शहर की सभी मस्जिदों में एक ही समय पर अज़ान और इफ्तार की व्यवस्था हो सके। मुफ्ती जाकिर, आरिफ अमीर साहब, मुतवली जावेद चौधरी, आकिब चौधरी, कारी आसिफ, कारी आरिफ मुफ़्ती फुरकान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.