शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक ट्यूनिंग एवं एक्सपोजर विजिट के तहत बस से भ्रमण पर ले जाया गया। बच्चों ने रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रयोगशालाओं में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के प्रयोग देखे, जहां विशेषज्ञ शिक्षकों ने जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों को शहीद संग्रहालय और शहीद पार्क भी ले जाया गया। भ्रमण प्रधान अध्यापक देवेश बाजपेई सहित शिक्षकों की निगरानी में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...