पीलीभीत, फरवरी 18 -- पूरनपुर। सेहरामऊ क्षेत्र से लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिली है। मंगलवार से परिवहन निगम की दो रोडवेज बसों का संचालन शाहजहांपुर और पीलीभीत के शुरु हुआ। पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा. विनोद तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। यह बसें सेहरामऊ उत्तरी से शाहजहांपुर और महुआ गुंदे से पीलीभीत जिला मुख्यालय के लिए संचालित की जाएंगी। भाजपा नेता अचलेन्द्र मिश्रा अचल और निखिल मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री से बसों का संचालन कराने की मांग की थी। महुआ गुंदे से पीलीभीत के लिए यह पहली रोडवेज बस सेवा है। महुआ गुंदे में पूर्व मन्त्री डॉ. विनोद तिवारी, रितुराज पासवान और अचलेन्द्र मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेहरामऊ उत्तरी से शाहजहांपुर के चलाई गई बस को पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री डा. विनोद तिवारी, निखिल मिश्रा औ...