चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी लेते हुए एसपी अरुण कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए दौड़ कराई। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर व अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए। एसपी ने एक-एक कर टोलियों से ड्रिल कराकर कमियों में सुधार लाने के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने परिवहन शाखा जाकर थानों से आए व पीआरवी डायल 112 के सभी दो व चार पहिया वाहनों की स्थिति देखी। परिवहन शाखा में पहले से खड़े वाहनों का भी जायजा लिया। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देश दिए कि वाहनों में जो भी कमियां हों, उनको दुरुस्त किया ...