मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- मुरादाबाद। पश्चिम दिशा से काफी तेज रफ्तार से हवा चलने का अच्छा असर प्रदूषित कणों के जमीन से साफ होने के तौर पर सामने आया। शुक्रवार को खूब फर्राटेदार हवा चलने के कारण जमीन पर कहीं भी धुएं के रूप में मौजूद जहरीले कण आसमान की तरफ उड़ गए जिससे वातावरण काफी स्वच्छ हो गया और पूरा शहर वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में दर्ज किया गया जोकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतरीन स्थिति है। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 रिकार्ड किया गया। सेहत के नजरिये से एक्यूआई 50 तक रहना आदर्श एवं अति उत्तम, 100 तक रहना उत्तम है। इस दृष्टि से शुक्रवार को बुद्धि विहार इलाके की हवा अति उत्तम स्थिति में रही। यहां का एक्यूआई 41 दर्ज किया गया। नया मुरादाबाद का एक्यूआई 52, कांठ रोड का 68, सिविल लाइन का 66, कांशीराम नगर का 57, ट्रांसपोर्टनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.