उन्नाव, जून 23 -- उन्नाव, संवाददाता। प्रचंड गर्मी लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रही है। खासकर संक्रामक बीमारियां फैलने से अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में में परामर्श के लिए 1878 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें अधिकांश बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहे। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने का परामर्श दे रहे हैं।इन दिनों सूरज के तेवर दोबारा तल्ख हो गए हैं। इससे पारा 40 डिग्री पहुंच चुका है। तापमान में आई बढ़ोत्तरी से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। खासकर खानपान में लापरवाही बरतने वाले लोग तेजी से परेशान हो रहे हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। पर्चा काउंटर पर कई बार लोगों में प...