प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंड से गर्मी की ओर से बढ़ रहे मौसम में थोड़ी भी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। रात का तापमान भी लगभग 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। दिन में तेज धूप निकलने से जहां पसीना छूट रहा है वहीं सुबह-शाम ठंड का भी असर है। होली के बाद दो दिनों में एसआरएन अस्पताल में 7500 से अधिक मरीजों का ओपीडी में उपचार किया जा चुका है। ओपीडी में बुखार, सर्दी-खांसी, सांस, अस्थमा, जुकाम, गले में खरास के मरीजों की भीड़ ज्यादा लगी रही। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के डॉ. केएन पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम के कारण प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। इस मौसम में बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.