लखीमपुरखीरी, जून 28 -- लखीमपुर। सामाजिक संस्था फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन ने लखनऊ के एक प्रतिष्ठित अस्पताल द्वारा आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर चर्चा की। साथ ही फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नशे के खिलाफ अभियान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का सरल और वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया। विशेषज्ञों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बेहतर जीवन का आधार बताया। प्रतिभागियों ने चिकित्सकों से हृदय रोग, न्यूरो संबंधी समस्याओं, पाचन तंत्र की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य विषयों पर विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजपाल सिंह, मनमीत सिंह मिंटू, शशांक शुक्ला मोनू, अंशुमान मिश्रा, वरुण मिश्रा, विजय मिश्रा, मृगांक उप...