लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- निघासन, संवाददाता। कुछ दिन पहले आई बाढ़ की मार से किसान और ग्रामीण पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि शारदा नदी में दोबारा पानी बढ़ने से उनके सामने फिर मुसीबत खड़ी हो गई है। फसलें पानी में डूब गई हैं। मवेशियों के चारे की मुसीबत के साथ ही गांव से बाहर आने-जाने के लिए भी नाव तलाशनी पड़ रही है। स्वास्थ्य महकमे ने बाढ़ पीड़ित कई गांवों में कैंप लगाकर दवाएं बांटीं। बाढ़ प्रभावित इलाके के ग्रामीणों की मदद के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में सात बाढ़ राहत शिविर बनाए हैं। इनमें रामाधीन इंटर कालेज बम्हनपुर, पंचायत भवन लुधौरी, तहसील भवन, गुरू नानक जूनियर हाईस्कूल खैरटिया, मंडी समिति तिकुनियां, जूनियर हाईस्कूल कड़िया और संविलियन स्कूल मझरा पूरब शामिल हैं। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में बढ़ा पानी, निघासन इलाके के कई गांवों में फिर बाढ़ के पानी...