कौशाम्बी, मार्च 2 -- रंगों और उमंग के पर्व होली के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाइयों, नमकीन, खोया, पनीर और सरसों तेल की मांग में अचानक तेजी आई है। इसी के साथ बाजारों में चोरी छिपे मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। इनके द्वारा थोड़े से मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। होली के मौके पर घर-घर गुझिया, दही-बड़े, कचौड़ी मिठाई और अन्य पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में दूध, खोया, पनीर और सरसों तेल की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। मांग अधिक और निगरानी सीमित के व्यस्त होने का फायदा उठाकर कुछ मिलावटखोर नकली या मिलावटी सामग्री तैयार कर बेच रहे हैं। बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में अखाद्य रंगों से बनी चकरी व नमकीन भी खुलेआम बिक रही है। इन खाद्य पदार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.