सेहत को खतरे में डाल रहा बदलता मौसम
रिषिकेष, मार्च 10 -- लगातार बदलता मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में हर दिन करीब 200 जांच भी हो रही है। डॉक्टर लोगों को बदलते मौसम में सतर्कता बरतने को कह रहे है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। मौसम का बदलता मिजाज स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है। उप जिला अस्पताल ऋषिकेश की ओपीडी में मंगलवार को हर तीसरा मरीज बुखार के साथ पेट दर्द, खांसी और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचा। चिकित्सक दवा के साथ खानपान में बदलाव की सलाह दे रहे हैं। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज वायरल के आ रहे हैं। अस्पताल में हर दिन 400 सौ की ओपीडी में करीब डेढ़ सौ मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.