नई दिल्ली, मई 26 -- करेला का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। खासकर गर्मियों में लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं, तरह-तरह की डिशेज बनाते हैं।। हालांकि, सिर्फ करेला खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी है कि इसे किन चीजों के साथ खाया जा रहा है। कई बार हेल्दी समझकर लोग करेले को दूध, दही या दूसरी कुछ चीजों के साथ खा लेते हैं, जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से गैस, पेट फूलना, एसिडिटी, अपच और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आप भी करेला खाते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन चीजों के साथ इसे खाने से बचना चाहिए।दूध के साथ करेला करेले के साथ दूध पीना सही नहीं माना जाता। इससे पेट में गड़बड़ी, एसिडिटी और कब्ज जैसी ...