गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को कई आयोजन हुए। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ केयर संकाय के छात्र शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने स्वास्थ्य के लिए विज्ञान के साथ खड़े हों विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की। इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि सेहत के मंत्र हैं स्वच्छता, पोषण व नियमित व्यायाम। इस अवसर पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की अधिष्ठिता डॉ. डीएस अजीथा, प्राचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही लक्ष्य है। लोगों में संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छता, पोषण और नियमित व्यायाम के महत्व को समझाना है। मानसिक स्वास...