सेहत की ट्रिक:त्योहारी मिठाई का लुत्फ लेने को रोटी-चावल को दें ब्रेक
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- दिवाली का त्योहार सिर्फ हर तरफ बिखरी रोशनी, साज-सज्जा की खूबसूरती का ही त्योहार नहीं है बल्कि मुंह में मिठास घोलती मिठाइयों से भी इसका अटूट नाता है। सभी लोग दिवाली का लुत्फ मिठाई भी जरूर खाकर लेना चाहते हैं। बाजार में मिठाइयों की जमकर हो रही बिक्री इसकी गवाही दे रही है, मगर, उन लोगों को मिठाई नहीं खा सकने की कसक पीड़ा दे रही है जो डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित और साथ ही वह लोग भी जोकि इस बीमारी के बॉर्डर लाइन पर हैं। मिठाई खाते ही उनके खून में शुगर का लेवल हाई हो सकता है। ऐसे सभी लोगों को चिकित्सक जो सलाह दे रहे हैं वह अपने आप में खास है क्योंकि, इसमें उनकी तरफ से मिठाई के जायके का लुत्फ ले पाने की संभावना निहित दिखाई है। चिकित्सकों का कहना है कि दिवाली पर मिठाई और अन्य खास पकवान खाने के लिए थोड़ी युक्ति अपनानी होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.