मुरादाबाद, अगस्त 24 -- कामकाजी लोगों में वर्क एंजाइटी डिसऑर्डर की समस्या तेजी से बढ़ी है। नौकरीपेशा लोग इससे सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। नौकरीपेशा महिलाओं में इसकी गंभीरता ज्यादा देखी जा रही है। मुरादाबाद में वर्क एंजाइटी डिसऑर्डर के मामले पांच साल में छह गुना तक बढ़े हैं। पांच साल पहले मनोविशेषज्ञों की ओपीडी में रोजाना औसतन दो केस ही पहुंचते थे अब रोजाना बारह केस आ रहे हैं। निजी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों व कॉल सेंटर्स पर कार्यरत महिलाएं अधिक संख्या और गंभीर रूप में वर्क एंजाइटी डिसऑर्डर से पीड़ित हो रही हैं। ऑनलाइन बने रहने की सख्ती भी समस्या बढ़ने का कारण

डॉक्टर की राय मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.नीरज गुप्ता ने बताया कि वर्क एंजाइटी डिसऑर्डर से पीड़ित अधिकांश नौकरीपेशा जो बात प्रमुखता से साझा कर रहे हैं उसके मु...