फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सुबह सारन-प्याली रोड पर बनी अवैध झुग्गियों को गिरा दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ते ने सेहतपुर-बसंतपुर रोड बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से ढहा दिया। मौके पर लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा कर दूर कर दिया। सेहतपुर-बसंतपुर रोड भी दो लेन की है। आसपास भारी आबादी होने के कारण रोड पर अक्सर जाम लगता है, जिसे देखते हुए नगर निगम ने इसे चार लेन बनाने की योजना तैयार की है। सड़क निर्माण के बीच 200 से अधिक मकान और दुकाने आ रही है। इन्हें हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम की टीम छह जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। निगम के अधिकारियों के अनुसार, यहां लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानों और मकानों का निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.