फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पल्ला के सेहतपुर और सेक्टर-91 में 33 केवी दो इंडोर एआईएस तकनीक आधारित बिजलीघर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च होगा। दोनों बिजलीघरों के बनने के बाद इस इलाके में बिजली आपूर्ति निर्बाध होगी। करीब डेढ़ वर्ष में दोनों बिजलीघर बनकर तैयार हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच राहत, सरकार कर रही ये व्यवस्थाबिजली आपूर्ति की आवश्यकता पल्ला इलाके में तेजी से बढ़ती आबादी और कॉलोनियों की ज्यादा संख्या होने के कारण यहां बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही इस इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने यहां पर 33केवी के दो नए बिजलीघर बनाने की योजन...