पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ने बुधवार को सदर प्रखंड के भुसरिया गांव में स्थित व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में पृथ्वी दिवस मनाते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि संस्था के कार्यपालक निदेशक सह जीएलए कॉलेज की प्राचार्य डॉ जसबीर बग्गा, सेसा के महासचिव डॉ कौशिक मल्लिक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भसीन, ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के संजीव कुमार एवं कैंब्रिज स्कूल के पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक इस पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त नहीं रखा जाएगा तबतक मनुष्य का अस्तित्व बचाकर रखना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- जीएलए कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस उन्होंने कहा कि जब तक पत्तों में हरियाली रहेगा तभी तक प...