जहानाबाद, अप्रैल 18 -- रतनी, निज संवाददाता। रतनी फरीदपुर प्रखंड के सेसंबा महादलित टोला, वार्ड संख्या 08 पर शनिवार को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (ऊऌएह) के तहत "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने पोषण पखवाड़ा एवं जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व पर जानकारी दी। वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (ढटटश्) तथा मिशन शक्ति योजना की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के प्रति लोगों को किया जागरूक महिलाओं को घरेलू हिंसा रोकथाम, लैंग...