रामपुर, दिसम्बर 5 -- सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में सात साल की सजा से दंडित किए गए सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला की अपील पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। भाजपा नेता एवं वर्तमान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने छह दिसंबर 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों से दो पैनकार्ड बनवाए हैं। आरोप है कि आजम खां के इशारे पर दोनों ही पैनकार्ड का अब्दुल्ला ने समय-समय पर इस्तेमाल भी किया है। इस केस का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा था, जहां 17 नवंबर को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम और आजम खां को सात-सात साल की सजा और 50-50 हजार रुपये के जुर्माना डाला था। निचली अदालत के फैसले के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.