सेव टमाटर की सब्जी इतनी पॉपुलर कैसे हुई? रणवीर बरार ने बताई दिलचस्प वजह
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कभी घर में सब्जी बनाने के लिए ज्यादा चीजें न हों, तो भी टमाटर और सेव से एक मजेदार डिश तैयार हो सकती है। गुजरात की मशहूर सेव टमाटर की सब्जी ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसमें टमाटर की हल्की खट्टी ग्रेवी और बेसन से बनी कुरकुरी सेव का स्वाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में राजस्थान और काठियावाड़ के गर्म इलाकों में इस सब्जी को बनाने के पीछे एक खास वजह थी? शेफ रणवीर बरार ने बताया कि पहले लोग यह सब्जी कैसे बनाते थे और इसकी क्या खासियत है।क्यों खास है सेव टमाटर की सब्जी? शेफ रणवीर बरार के अनुसाप, पुराने समय में राजस्थान और काठियावाड़ जैसे गर्म इलाकों में खाना जल्दी खराब हो जाता था। इसलिए वहां ऐसे खाने बनाए जाते थे, जिनकी कुछ चीजें लंबे समय तक रखी जा सकें। सेव को अलग कटोरी में रखा जाता था और जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.