सेविन हिल्स में छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- इटावा, संवाददाता। वन महोत्सव सप्ताह में पौधरोपण, वृक्ष भंडारा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में किया गया। प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती के सच्चे रक्षक और मानव जीवन का आधार हैं। इसलिए आइए हम सब मिलकर जागरूक बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और सुरक्षित कल सौंपें,याद रखें वृक्ष सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित है। पर्यावरणविद् डॉ.राजीव चौहान ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित सारथी अभियान को जन-आंदोलन बना रही है। इसके तहत प्रत्येक जिले से 76 हरित सारथियों का चयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण का दिया संदेश ये मार्गदर्शक वन महोत्सव और पौधरोपण महायज्ञ में जनता, युवाओं और संस्थाओं को जोड़कर पौधरोपण का नेतृत्व करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.