पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट जागृति के तहत फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सहिया-सेविकाओं को दवा उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. ए.के सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सदर प्रखंड के सभी निर्धारित 328 बूथों पर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी सदर प्रखंड में घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। यह कार्य 37 सुपरवाइजरों की देख-रेख में संपन्न होगा। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया, सेविका वॉलेंटियर को दवा वितरण के लिए दिया गया है। दवा खिलाने की सही विधि और डोज़ के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। फाइलेरिया की दवा हमेशा स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी में ही खानी चाहिए। खाली पेट दवा का सेवन न करने की सलाह दिया गया है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, वृद्ध, गंभीर रूप से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.