चाईबासा, मार्च 6 -- चाईबासा। सेविका सहायिका की जीविकोपार्जन के लिए आर्थिक सुरक्षा का जिम्मा सरकार लें। उक्त बाते सेविका सहायिका संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीता बिरुवा ने संघ की जुबली तालाब परिसर चाईबासा में हुई बैठक में कहा। बैठक से मांग किया गया कि सेवानिवृति के पश्चात सेविका एवं सहायिका का पूर्ण पेंशन स्वीकृत किया जाय अथवा एकमुश्त राशि सेविका को 10 लाख एवं सहायिका को 07 लाख भुगतान किया जाए।बैठक में जिला की सेविका सहायिकाओ ने अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही विचार भी रखे। बैठक में जानकारी दिया गया कि फेस कैप्चर करके टी एचआर करने में दिक्कते आ रही है। उपस्थित लोगों ने कहा कि एफआरएस का नियम प्रति वर्ष एक बार होना चाहिए, बार बार होना गलत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेविका सहायिका राज्य एवं देश के नौनिहालों को सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कराते हुए लग...