गढ़वा, अप्रैल 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को कुपोषण मुक्त समाज बनाने और बच्चों व महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर राणा तबस्सुम ने पोषण की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महंगे उत्पादों के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए पोषण जरुरी उन्होंने सेविकाओं को बच्चों के नियमित वजन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.