बोकारो, जून 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में क्लस्टर स्तर पर आधार कैंप आयोजित करने की दिशा में चर्चा की गई। डीडीसी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कैंप की तिथियां निर्धारित करने के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही, सभी प्रखंडों में पंचायतवार अथवा क्लस्टरवार आधार कैंप का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का नया आधार पंजीकरण एवं पुराने आधार की सूचनाओं का अद्यतन किया जा सके। डीडीसी ने जिले में सेविका ...