गिरडीह, फरवरी 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-1 की सहायिका लीलावती देवी ने गुरुवार को गांडेय अंचलाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना मो हुसैन को आवेदन देकर केन्द्र की सेविका और पर्यवेक्षिका पर मनमानी का आरोप लगाया है। सहायिका ने प्रभारी सीडीपीओ से मामले की जांच करके उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन के माध्यम से सहायिका ने कहा कि केन्द्र की सेविका सुनीता देवी एवं पर्यवेक्षिका निरुपा सिन्हा की मिलीभगत से केन्द्र में पोषाहार एवं राशि की निकासी अवैध तरीके से की जा रही है। मुझे किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जाती है और न ही कहीं सहायिका का हस्ताक्षर लिया जाता है। सेविका और पर्यवेक्षिका के द्वारा पोषाहार का भी वितरण नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के द्वारा गाय - बैल बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.