भागलपुर, मार्च 30 -- प्रखंड की करहरिया पंचायत स्थित डीपीएम हाई स्कूल के छात्र आदित्य राज ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बनाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 की सेविका कल्पना कुमारी, ग्राम करहरिया, बाथ के इकलौते पुत्र आदित्य राज ने मैट्रिक परीक्षा में 473 अंक लाकर 94.6% प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पिता नंदकुमार सिंह टेंट संचालक हैं। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाने वाले शिक्षक को दिया हैं। उन्होंने बताया की बड़ी बहन भावना कुमारी एवं निकिता कुमारी सहित पिता नंदकुमार सिंह पढ़ाई के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहते थे। आदित्य ने बताया कि मैं पढ़ लिखकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता हूं। कहा मैंने नियमित सात घंटे की पढ़...